कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर के पास सोमवार की रात लगभग 10 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा देख मौके से लोगों की भीड़ एक्टर हो गई। मौके से रहे लोगों ने घायल युवक को आनन फानन में एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा जहां पर घायल को भर्ती कराया गया है।