फारबिसगंज: डोरिया सोनापुर में एक बालक गर्म मार में गिर जाने से गंभीर रूप से झुलसा, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के डोरिया सोनापुर वार्ड संख्या 12 में एक बालक गर्म मार में गिर जाने से गंभीर रूप से झुलस गया. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में बालक का इलाज किया जा रहा है. वहीं बालक डोरिया सोनापुर वार्ड संख्या 12 निवासी शकीरा के पुत्र अमानुल्लाह बताएं जा रहे हैं.