ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोलन गांव में एक 16 वर्षीय किशोर छत से गिरकर घायल हो गया, मिली जानकारी के अनुसार जोलन निवासी विकास पुत्र लखन जाटव उम्र 16 वर्ष रविवार को शाम पांच बजे अपने घर की छत पर मक्का को एकत्रित कर रहा था तभी अचानक वह छत से गिर गया जिससे वह घायल हो गया।