हरदोई: बावन विकासखंड के पुरौरी,केहरी पुरवा के बाढ़ पीड़ित ग्रामीण सड़क किनारे तिरपाल डालकर रह रहे
Hardoi, Hardoi | Jul 22, 2024 हरदोई की चार तहसील क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मकान,अनाज और फसल सबको बाढ़ ने लील लिया है। बावन विकासखंड के पुरौरी,केहरी पुरवा सहित कई गांव ऐसे हैं जहां पर अभी भी हालात बहुत बुरे हैं और यहां के अधिकांश निवाड़ी सड़क किनारे तिरपाल डालकर रह रहे है और मौसम के बदलाव को झेल रहे हैं। तेज धूप,भीषण गर्मी और कुछ ही घण्टों में तेज बारिश से ये बेहाल हैं।