हरदोई: एसपी नीरज कुमार जादौन ने हमराह ड्यूटी पर तैनात आरक्षी दिनेश कुमार को किया निलंबित, चेकिंग में ड्यूटी से पाए गए अनुपस्थित
Hardoi, Hardoi | Jul 21, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन ने हमराह ड्यूटी पर तैनात आरक्षी दिनेश कुमार को निलंबित किया है। आरक्षी चेकिंग में ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया था।दरसल पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी दिनेश कुमार जोकि एसपी के हमराह ड्यूटी में था । चेक करने पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।