बेगूसराय: वाहन लूट कर बदमाशों ने चालक को मारी गोली, इलाज के दौरान सदर अस्पताल बेगूसराय में हुई मौत
वाहन लूट के दौरान अपराधियों की गोली से घायल चालक की इलाज़ के दौरान मंगलवार को आखिरकार सदर अस्पताल बेगूसराय में मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना बीते 21 जून को मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र स्थित सड़क की है. लगभग 35 वर्षीय मृतक अशोक यादव बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना अन्तर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 5 का है.