बेगूसराय: कैंटीन चौक पर बिजली उपभोक्ता संघर्ष मंच के सदस्यों ने बिजली की समस्याओं पर निकाला आक्रोश मार्च, विभाग खिलाफ लगाएं नारे
कैंटीन चौक पर बिजली उपभोक्ता संघर्ष मंच के बैनर तले उपभोक्ताओं ने कैंटीन चौक पर आक्रोश मार्च निकाला. यह आक्रोश मार्च अंबेडकर चौक से निकलकर कचहरी रोड, थाना चौक, हड़ताली चौक, नगर निगम होते हुए कैंटीन चौक पर सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान बिजली उपभोक्ता संघर्ष मंच के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने बिजली विभाग पर आक्रोश व्यक्त किया.