दाउदनगर: दाउदनगर-गोह-गयाजी रोड पर उपकारा के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल, पुलिस कर रही जांच
एन एच 120 के दाउदनगर-गोह- गया जी रोड पर उपकारा के पास बुधवार की देर रात दो बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गुरुवार को 11:00 बजे बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।