बूंदी: पांच दशक बाद रामपुर फॉर्म गांव में बनेगी सड़क, आवागमन होगा सुगम
Bundi, Bundi | Nov 23, 2024 नमाना लोईचा के रामपुरा फार्म बसने के 48 साल बाद पहली बार इंटर लॉकिंग सड़क बनने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से 86 लाख रुपए का राज्य सरकार ने बजट स्वीकृत किया है। भाजपा नेता हरिसिंह हाड़ा सहित नवल मालव दौलतराम मालव बाबू लाल मालव मुरारी मालव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भूमि पूजन करके कराया निर्माण कार्य प्रारंभ।