बेगूसराय: बलिया: मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
बलिया में मंदिर से भगवान की मूर्ति की चोरी की घटना सामने आई है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि राम जानकी मंदिर भगतपुर को लेकर अध्यक्ष राकेश सिंह ने लिखित आवेदन दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण के अष्टधातु की मूर्ति की चोरी कर ली गई.