दरियागंज: कोतवाली इलाके से 2 शातिर बदमाश सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने किए गिरफ्तार
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने सड़क पर सरेआम मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 8 मोबाइल बरामद किए हैं, जो अलग-अलग थाना इलाकों से दर्ज एफआईआर में शामिल है। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान इरशाद अहमद उर्फ मोटा और उसके साथी फुरकान के रूप में हुई है।