जालौन: ग्राम हरीपुरा में शटरिंग का काम करते समय युवक को लगा करंट,डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित मौके पर पहुंची पुलिस।
Jalaun, Jalaun | Jun 28, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरीपुरा में एक युवक शटरिंग का काम कर रहा था,तभी वहीं रखी मोटर से करंट निकला जिसकी चपेट में युवक आ गया और बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद युवक को अस्पलात में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया, वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।