तारानगर में भाग्यश्री अनाथ आश्रम के पास एक सांड लगभग 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बालाजी गौसेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बालाजी गौसेवा समिति के अध्यक्ष पवन स्वामी ने बताया कि इस रेस्क्यू कार्य में नगर पालिका का सहयोग रहा।