गड़हनी: गड़हनी में हैंडपंप से अपने आप गिरा पानी, वीडियो हुआ वायरल, क्षेत्र में चर्चाएं तेज, देखने की उमड़ी भीड़
गड़हनी प्रखंड के एक गांव में स्थित हैंडपंप (चापाकल) से अचानक अपने आप पानी गिरने लगा।रात के समय जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे, तभी किसी ने देखा कि बिना हैंडपंप चलाए ही उससे पानी लगातार बह रहा है। यह नजारा सबको चौंकाने वाला था।मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।