दाउदनगर: दाउदनगर में भगवान जीमूतवाहन के चारों चौकों पर व्रती महिलाओं ने किया पूजा-अर्चना, परंपरा पूर्वक मनाया गया जिउतिया पर्व
ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण जिउतिया पर्व दाउदनगर में रविवार को आस्था एवं परंपरा पूर्वक मनाया गया। 10:00 बजे से ही व्रती महिलाओं ने दाउदनगर में भगवान जीमूतवाहन वाहन के चारों चौकों पर पहुंचकर पूजा- अर्चना किया।देर रात तक पूजा करने सिलसिला जारी रहा। व्रती महिलाओं द्वारा निर्जला उपवास रखकर अपने संतान के दीर्घायु होने की कामना की गई।