फर्रुखाबाद: रामनगरिया मेला से श्रद्धालुओं और संतों का प्रस्थान शुरू, सैकड़ों कल्पवासियों ने राउटी समेटी
पांचाल घाट पर आयोजित मेला रामनगरिया से संतों और श्रद्धालुओं का प्रस्थान शुरू हो गया है। माघ पूर्णिमा के बाद माघ माह समाप्त होने के साथ ही, बड़ी संख्या में गैर-राज्य और गैर-जनपद से आए कल्पवासियों ने वापसी शुरू कर दी है। अब तक 1000 से अधिक कल्पवासी प्रस्थान कर चुके हैं, हालांकि मेला 3 फरवरी तक चलेगा।सोमवार दोपहर दो बजे तक कल्पवासी प्रस्थान करते मिले।