धौलपुर: शहर में मौसम ने ली करवट, हल्की बूंदाबंदी हुई
रविवार को तेज धूप के बाद सोमवार सुबह से आसमान में घने बादल छा गए। सोमवार दोपहर 3बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बदले मौसम से आमजन को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलें पककर तैयार खड़ी हैं। ऐसे में बारिश और नमी इन फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। किसान