लाडपुरा: बारां में पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला, युवक को गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में कराया गया
Ladpura, Kota | Jan 23, 2026 बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। ईश्वरपुरा गांव में गुरुवार को चाय की होटल के पास बैठे एक व्यक्ति पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।