बस्ती: डीआईजी बस्ती ने अमहट घाट पर की सफाई
Basti, Basti | Jan 4, 2026 जनपद बस्ती में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में अमहट घाट पर प्लास्टिक निस्तारण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती रेंज संजीव त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती के नेतृत्व में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों ने घाट व आसपास के क्षेत्रों से प्लास्टिक,पॉलीथीन व कचरा एकत्र किया।