सोमवार को दोपहर2:00, बिलासपुर के दगौरी स्थित नोवा प्लांट में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की मांग करना 13 मजदूरों को भारी पड़ गया। कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। मजदूरों ने प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला मजदूर अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।