भीमपुर: भीमपुर क्षेत्र की समस्याओं पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने ज़िला अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Bhimpur, Betul | Nov 25, 2025 भीमपुर क्षेत्र सहित विधानसभा की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विधायक महेंद्र सिंह चौहान प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने तथा आम जन की समस्याओं का तत्काल निराकरण , जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।