छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के लठेया स्थित बॉस ईंट भट्टे में काम करने वाले मजदूर चंदन राम की तीन वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मजदूर परिवार में कोहराम मच गया है। मृत बच्ची के पिता चंदन राम एवं माता रेशमी देवी ने बताया कि उनकी पुत्री प्रीति कुमारी पिछले तीन दिनों से बीमार थी। उसका इलाज लठेया में एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक से