चूरू: जिला कलक्टर ने चूरू कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक ली
Churu, Churu | Jul 18, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार शाम 4:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने चूरू जिला परिषद सभागार में जन अभियोग एंव सतर्कता समिति कि बैठक ली। बैठक मे जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी परिवादों के निस्तारण में संवेदनशील रहते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाओं से आमजन को संतुष्ट करें।