सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट करके टशनबाजी दिखाने वाले एक युवक को बाहरी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान डिंपल के रूप में हुई है। वह उत्तम नगर इलाके का रहने वाला है। उसके पास से कंट्री मेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चोरी की तीन स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।