इंदौर: कलेक्टर ने कांट्रैक्ट कैरिज बस संचालकों को दिया नोटिस, 45 दिनों में बसों का संचालक शहर के बाहर से करने के दिए निर्देश
Indore, Indore | Jun 24, 2024 शहर के यातायात को सुगम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कवायत की जा रही है इसी घड़ी में अब कांट्रैक्ट कैरिज बसों के संचालन को लेकर भी कलेक्टर के द्वारा संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। जिसमें उन्हें 45 दिनों में अपने लिए शहर के बाहर बस संचालन की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए उन्हें मुंडला नायता का विकल्प भी दिया गया है।