इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में मदद के लिए आने वाले आवेदनों को सेवा सेतु एप पर अपलोड करना हुआ शुरू
Indore, Indore | Jun 24, 2024 इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में आने वाले जरूरतमंदों के आवेदनों को लेकर एक मोबाइल एप बनवाई गई है। जिसे सेवा सेतु एप का नाम दिया गया है। इस मोबाइल एप पर कार्यालय में मदद के लिए आने वाले आवेदनों को अपलोड किया जा रहा है। जिसमें दानदाताओं का भी पंजीयन करवाया जा रहा है। जिसके माध्यम से अब दानदाता सीधे जरूरतमंदों की मदद इस एप से कर सकेंगे।