छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बूढ़ा बांध के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत पर सो रहे किसान पर सियार ने हमला कर दिया। गठेवरा निवासी 38 वर्षीय बंधु कुशवाहा ने साहस दिखाते हुए सियार का मुंह पकड़कर करीब 5 फीट दूर फेंक दिया। इस दौरान सियार ने उसके दोनों हाथों को काट लिया। परिजनों की मदद से बंधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।