हाथरस: हाथरस जंक्शन पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मुकदमें में वांछित मोहल्ला कसाईखाना निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मुकदमें मे वांछित कस्बा मेंडू के मोहल्ला कसाईखाना निवासी 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए हाथरस जंक्शन पुलिस ने जेल भेज दिया है।