क्या आपने कभी सोचा है कि बैंक खुद चलकर आपके गांव आ जाए? जी हां, पन्ना में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पन्ना ने कमर कस ली है और निकल पड़ा है गांव की पगडंडियों पर! आज दिन मंगलवार दिनांक 16 दिसम्बर को शाम 5 बजे ब्रजपुर समिति में जब मां सरस्वती की वंदना हुई और दीप प्रज्वलित हुआ, तो मानो जागरूकता की एक नई अलख जाग गई।