भिंड जिले के कुपवाली गांव के अमर शहीद पवन भदोरिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे आयोजित हुआ, जिसमें सीआरपी ग्रुप सेंटर के असिस्टेंट कमांडेंट कुलदीप कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शहीद पवन भदोरिया को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को याद किया