बांदा: सैमरी नाले के पास बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, बाइक में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Jan 15, 2026 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैमरी नाले के पास बाइक सवार ने दूसरी बाइक मे टक्कर मार दी है। जिसकी वजह से बाइक मे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। और टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया है। वहीं परिजनों नें घायल महिला को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल महिला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की निवासी है।