बांदा: UP 112 में तैनात सिपाही ड्राइवर ने घरेलू कलह के चलते पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला, बेटी की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Banda, Banda | Jan 15, 2026 बांदा के मरका थाना क्षेत्र मे PAC का एक कांस्टेबल जो की बांदा के मरका थाना क्षेत्र मे PRB112 मे ड्राइवर के पद पर तैनात था। जिसने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी व बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया है। घायल बेटी की बांदा मेडिकल कॉलेज मे इलाज के दौरान मौत हो गई है। और घायल महिला को गंभीर हालत होने पर कानपुर रेफर किया है।और पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।