गढ़वा: गढ़वा में संस्कार भारती द्वारा कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, एसडीएम ने की शुरुआत
Garhwa, Garhwa | Aug 31, 2025 गढ़वा के संस्कार भारती की ओर से शनिवार की देर रात करीब 11बजे बंधन मैरेज हॉल में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बिनोद पाठक, युवा समाजसेवी दौलत सोनी, अलखनाथ पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।