पिपरा: पिपरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Pipra, Supaul | Sep 15, 2025 पिपरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में दो आरोपियों को रविवार की देर शाम 7 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश कुमार और रतन यादव शामिल हैं। रूपेश कुमार के पिता का नाम लाल यादव उर्फ लाल बहादुर यादव है। रतन यादव के पिता का नाम सूर्य नारायण यादव है। दोनों आरोपी पिपरा क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड नंबर 10 के रहने वाले हैं।