कांके: सुखदेव नगर थाना प्रभारी को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, थाना प्रभारी पर महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप
Kanke, Ranchi | Feb 18, 2024 रांची के सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाये जाने के बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा को लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि एक महिला ने बीते दिन आत्महत्या का प्रयास किया था। महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर गंभीर आरोप लगाये थे।