शहडोल जिले के गोहपारू थाने में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 4:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस असवारी गांव पहुंची और सीता साहू के कब्जे से 6 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए अबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर हुई है।