अमरोहा: जामा मस्जिद के मुफ्ती ने जुम्मे के दिन नमाज और होली को शांतिपूर्ण मनाने के लिए दोनों समुदाय के लोगों से की अपील
Amroha, Amroha | Mar 12, 2025 आज बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अमरोहा जामा मस्जिद के मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अमरोहा जिले के हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 मार्च जुम्मे के दिन होली का त्यौहार है, हिंदू समुदाय के लोग प्यार के साथ होली के त्यौहार को मनायें और मुस्लिम समुदाय के लोग 2:00 बजे तक जुम्मे की नमाज को अदा करें।