अमरोहा: अमरोहा में होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, शहर से 46 नमूनों को जांच के लिए भेजा, बड़े होटलों पर भी नजर
Amroha, Amroha | Mar 12, 2025 अमरोहा में होली के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है। त्योहार के मौके पर मिलावटखोरी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीम ने आज बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 46 खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा किए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।