बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी महिला की आग से झुलसकर उपचार के दौरान हुई मौत, हत्या का आरोप
थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी महिला की आग से झुलसकर उपचार के दौरान हुई मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।महिला रूबी की आग में बुरी तरह जलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि ससुराल वालों ने संतान न होने के कारण मारपीट कर उसे आग से जला दिया।