मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विमेंस कॉलेज के समीप वार्ड-14 भागलपुरिया सड़क पर अतिक्रमण के कारण रास्ता बाधित हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर वार्ड-14 निवासी कपलेश्वर यादव ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।