मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत साहुगढ़ पंचायत-2 के भगवानपुर टोला वार्ड-10 में शनिवार को युवा क्लब भगवानपुर एवं जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिवक्ता सुदिष्ट यादव, पवन यादव एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।