भोरे: तिलक डूमर स्याही नदी किनारे वाहन जांच में पुलिस ने एक कार से 648 लीटर शराब ज़ब्त की, तस्कर फरार
भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर स्याही नदी के किनारे शनिवार की दोपहर 12:00 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक उजले रंग की कार से 648 लीटर देसी शराब को जप्त कर लिया है। पुलिस के इस कार्रवाई में तस्कर चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तिलक डूमर सियाही नदी के तरफ से एक कार में शराब की तस्करी की जा रही है।