ग्राम कुवाड़ में किसान के खेत से 3 HP मोटर चोरी, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज।मनावर के ग्राम कुवाड़ में एक किसान के खेत से पानी की मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मनावर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित किसान दीपक पिता बनसिंह वास्केल ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें चोरी की जानकारी मिली।