लालगंज नगर क्षेत्र के खत्री टोला निवासी युवक धीरज साह की फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मजदूरी की तलाश में गए धीरज ई-रिक्शा से बदरपुर की ओर जा रहे थे, तभी सरिया लदी बैलगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। चार वर्ष पूर्व शादीशुदा धीरज दो मासूम बेटियों के