परसिया: पिपरिया रोड: रेलवे ने 2 वैकल्पिक मार्गों पर तेज़ी से किया काम, 6 महीने के लिए मार्ग बंद, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
पिपरिया रोड के अंडर पास निर्माण के लिए छह महिने के लिए पुल के नीचे से आवागमन बंद होने वाला है। आवागमन बंद करने से पहले रेलवे ने दो वैकल्पिक मार्ग का काम तेज कर दिया है। शुक्रवार को दो बजे परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनेाद मालवीय ने काम का निरीक्षण किया।लायंस अस्पताल के सामने से पुराने नाले को सडक बनाकर वैकल्पिक मार्ग के रूप में तैयार किया जा रहा है।