आरा: गजराजगंज के छोटकी सासाराम डायवर्सन के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो लोग गंभीर रूप जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 5, 2024 जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के छोटकी सासाराम डायवर्सन के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।