आरा: भोजपुर में घूमने गई युवक को अपराधियों ने छिनतई के दौरान मारी गोली घायल युवक को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 5, 2024 बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा मोड पर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में ससुराल में रह रहे राहुल कुमार पैगा मोड़ पर घूमने गया था। घूमने के दौरान चार की संख्या में अपराधियों ने गोली मारकर ₹2000, मोबाइल छीनकर अपराधी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवा को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए जहां डॉ द्वारा इलाज किया जा रहा है।