मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उमगांव-हरलाखी एनएच 227 सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान खिरहर निवासी मोहम्मद अख्तर (लगभग 40 वर्ष) और नहरनियां गांव के मनोज महतो के पुत्र रवि रंजन कुमार (लगभग 18 वर्ष) के रूप में हुई है। मोहम्मद अख्तर का दाहिना