मथुरा: हृदय व पेट के सैकड़ों रोगियों ने प्रथम पहल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ
जनसेवा की भावना को साकार करते हुए प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक द्वारा कृष प्लाज़ा, मसानी तिराहा पर एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, निर्धन एवं श्रमिक वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराना रहा।