जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेगुरा अहिकौरा बिंद पूरवा में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो बच्चों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।